भारत माँ की जय-जयकार

गणगीत

परम् वैभवी भारत होगा, संघ शक्ति का हो विस्तार। गूँज उठे-गूँज उठे, भारत माँ की जय-जयकार ॥धृ॥

भारत माँ की जय-जयकार ।।

व्यक्ति और परिवार प्रबोधन, समरसता का भाव बढ़े, नित्य मिलन चिन्तन मन्थन से, संगठना का भाव जगे । इसी भाव के बल से गूंजे, देशभक्ति की फिर हुंकार ।।१।।

भारत माँ की जय-जयकार….

हो किसान या हो श्रमजीवी, व्यवसायी या सैनिक हो, अध्यापक विद्यार्थी सेवक, वैज्ञानिक या लेखक हो। देशभक्ति और स्वावलम्बिता, शिक्षा में हों ये संस्कार ।।२।।

भारत माँ की जय-जयकार…….

हिन्दू संस्कृति की संरचना, मानवता का रक्षण है, जीव दया सृष्टि की पूजा, यह स्वभावगत लक्षण है। शुद्ध गगन पानी माटी से, निर्विकार बन बहे बयार।।३।।

भारत माँ की जय-जयकार.

शुभ परिवर्तन करने को अब, हम ऐसा संकल्प करें, अखण्ड भारत का वह सपना, सब मिलकर साकार करें। बाधा कोई रोक न सकती, जन्मसिद्ध अपना अधिकार ।।४।।

भारत माँ की जय-जयकार….

गणगीत और अधिक जानकरीके लिया यहाँ क्लिक करेhttp://RSSSANGH.ORG

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top